छत्तीसगढ़

बिलासपुर में NSUI के प्रदर्शन पर एक्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़-विधायक देवेंद्र यादव समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में NSUI ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. 3 जून का एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने की की भी कोशिश की थी. हालांकि पुलिस सांसद बंगले से पहले ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी. लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की इस दौरान पुलिस और NSUI के कार्रकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई थी अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.

NSUI के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने सिविल लाइन थाना में अवैध रूप से रास्ता बाधित करने और बलवा की धाराओं 126(2), 190, 191(2), 292, 293-BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

सांसद के बंगले का घेराव करने जा रहे थे कार्यकर्ता

बता दें कि 3 जून को NSUI के कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले के घेराव के लिए निकले थे. बंगला घेराव में नाकाम होने के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए. एनएसयूआई के कार्रकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और रास्ता बाधित करने का आरोप लगा था और अब इसी आरोप के चलते पुलिस ने इन सभी पर एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

पदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी. इस झड़प में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया. उग्र होती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल करना पड़ा था. इस दौरान पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था. वहीं लाठीचार्ज में 6 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए थे. घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Related Articles

Back to top button