डीएव्ही पब्लिक स्कूल बचेली में पर्यावरण पखवाड़ा मनाया गया

दुर्जन सिंह
बचेली(जिला दंतेवाड़ा) दिनांक 20 जून 2026 को डीएव्ही पब्लिक स्कूल बचेली में पर्यावरण पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के द्वारा पौधारोपण का कार्य संपन्न किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिशकांत पाठक ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों अलका सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन) तथा सुश्री श्रेया शुक्ला (सहायक प्रबंधन मानवसंसाधन) का पुष्प कुछ से स्वागतकिया। इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि इन पौधों की नियमित देखभाल करके इन्हें पुष्पित और पल्लवित होने में इनकी मदद करें तथा पर्यावरण को और भी अधिक हरियाली से परिपूर्ण बनाने में अपना सहयोगप्रदान करें। कार्यक्रम में पधारे विद्यार्थी तथा उनके अभिभावकों ने संकल्प प्रिया कि वे अपने द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करते रहेंगे।





