छत्तीसगढ़

डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

दुर्जन सिंह

बचेली, डीएवी पब्लिक स्कूल, बचेली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विजय कुमार देवांगन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य नेश्री हरीश कांत पाठक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा सभी ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button