वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 32 मौतें; PM मोदी और ट्रंप ने मदद का बढ़ाया हाथ

काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। उत्तरी तट के पास बुधवार को आए जोरदार झटकों में अब तक 32 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
मिली जानकारी के अनुसार, एक मिनट के अंतराल में 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप दर्ज किए गए। इसके बाद भी 20 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहा। कई इमारतों को नुकसान पहुंचने और सड़कें प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं।
PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए इस विनाशकारी Earthquake पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ी है। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। भारत ने जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता देने की भी बात कही है।
ट्रंप ने भी की मदद की पेशकश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वेनेजुएला की मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने Search and Rescue Team, Medical Aid और Humanitarian Assistance भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
USGS ने जताई चिंता
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र काराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में था। एजेंसी ने बताया कि झटकों की तीव्रता काफी अधिक थी, इसलिए प्रभावित इलाकों में नुकसान का स्तर गंभीर हो सकता है।
फिलहाल वेनेजुएला सरकार और राहत एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। कई क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।



