अन्य खबरें

बचेली की होनहार छात्रा अपराजिता गुरु ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

दुर्जन सिंह

डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 88.60% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, विद्यालय सहित पूरे बचेली का नाम किया रोशन।

बचेली – डीएवी पब्लिक स्कूल, बचेली की छात्रा अपराजिता गुरु ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अपराजिता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अपराजिता ने विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पढ़ाई के प्रति उनकी निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उन्होंने तीनो संकाय मे संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया |

अपराजिता के पिता मनीष गुरु एवं माता अमिता गुरु ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय बेटी की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अपराजिता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

अपराजिता की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button