छत्तीसगढ़

साप्ताहिक बाजार में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुईं 3 दुकानें…इलाके में मची अफरा-तफरी

 कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा अग्निकांड सामने आया है। एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के पास संचालित साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुईं तीन दुकानें
स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि बाजार में मौजूद तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल भेजा गया।काफी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

आग लगने की वजह की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका कचरे के ढेर में लगी आग से हादसा फैलने की जताई जा रही है।पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं आगजनी में दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button