युवाओं के लिए खुला रोजगार का नया रास्ता…सुरक्षा अधिकारी बनने का मौका, हजारों की सैलरी के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

जशपुर : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। देश की प्रमुख सुरक्षा सेवा कंपनी एसआईएस लिमिटेड की ओर से सुरक्षा अधिकारी कैडर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 10 से 12 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।यह चयन प्रक्रिया भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली और ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त सहयोग से पसारा एक्ट 2005 के तहत आयोजित होगी।
100 पदों के लिए होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन
एसआईएस के कमांडेंट कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि भर्ती का आयोजन एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल, डोडकाचौरा जशपुर में किया जाएगा।इस दौरान सुरक्षा अधिकारी कैडर के 100 जीटीओ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
चयनित युवाओं को मिलेगा 33 से 40 हजार रुपये तक पारिश्रमिक
भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार रुपये से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक सीटीसी प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति के बाद कर्मचारियों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
जानें कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
नौकरी के साथ मिलेंगी कई अतिरिक्त सुविधाएं
चयनित कर्मचारियों को वेतन के अलावा कई अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। इनमें पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, चिकित्सा सुविधा, आवास, स्थानांतरण के दौरान यात्रा और भोजन भत्ता जैसी सुविधाएं शामिल हैं।इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी मिल सकता है।
ऑनलाइन आवेदन और जानकारी की सुविधा
इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी जानकारी और आवेदन के लिए एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के फेसबुक पेज Job at SIS का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।




