छत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले बामन कुमार कुंजाम पिता मंगूराम कुंजाम उम्र 33 वर्ष निवासी आरईएस कॉलोनी बचेली के विरूद्ध बचेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दुर्जन सिंह
बचेली/(जिला दंतेवाड़ा)पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय(भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरंदुल श्री कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में अवैध शराब की ब्रिकी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है। इसी क्रम में थाना बचेली को बामन कुमार कुंजाम के विरूद्ध अवैध शराब बिक्री करने की शिकायत प्राप्त होने एवं मुखबीर सूचना तस्दीक उपरांत हमराह स्टाफ द्वारा दिनांक 27-06-2026 को बामन कुमार पिता मंगूराम उम्र 33 वर्ष निवासी आरईएस कॉलोनी बचेली के घर पहुंचकर तलाशी लेने पर बामन कुमार के घर के रसोई रूम में अवैध शराब ब्रिकी हेतु रखे 16 बॉटल बियर कुल मात्रा 10.400 मिली. जिसकी कुल कीमत 3520/-रूपये है, को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बचेली में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध बचेली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

🟣उक्त कार्यवाही में बचेली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में उनि. रामकुमार जैन, सउनि. प्रहलाद निर्मल, गोवर्धन निर्मलकर, महिला प्रधान आरक्षक संगीता जुर्री एवं महिला आरक्षक सरिता तामो की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button