सोना खरीदने से पहले जरूर पढ़ें, बाजार में आया ऐसा बदलाव जिसने खरीदारों की बढ़ाई हलचल

आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। लगातार कई दिनों से सोने के भाव ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों और ज्वैलरी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की नजर बाजार पर बनी हुई है। अगर आप आज सोना खरीदने या निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो पहले ताजा कीमतों की जानकारी जरूर जान लें।
आज कितना महंगा हुआ सोना
आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 173 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद बुलियन बाजार में 24 कैरेट सोना 1,44,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,484 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
दिल्ली में क्या है आज का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,484 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले यहां सोने के दाम में बढ़त दर्ज की गई है।
पटना में भी बढ़े सोने के दाम
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। यहां आज 172 रुपये की तेजी दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में भी चढ़ा गोल्ड रेट
मुंबई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,44,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यहां कीमत में 173 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,620 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
लखनऊ में क्या है ताजा कीमत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
आखिर क्यों लगातार महंगा हो रहा है सोना
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू राजनीतिक तनाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे समय में निवेशक जोखिम वाले निवेश की जगह सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और वैश्विक व्यापार को लेकर बनी चिंता भी सोने की मांग बढ़ा रही है। मांग बढ़ने का सीधा असर कीमतों में तेजी के रूप में देखने को मिल रहा है।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या फर्क है
24 कैरेट सोना लगभग 99.9 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। इसकी शुद्धता सबसे अधिक होती है, लेकिन यह काफी मुलायम होने के कारण इससे सामान्य तौर पर आभूषण नहीं बनाए जाते।वहीं 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है, जबकि बाकी हिस्सा अन्य धातुओं का होता है। यही वजह है कि यह अधिक मजबूत होता है और देश में ज्यादातर सोने के गहने इसी से तैयार किए जाते हैं।



