छत्तीसगढ़

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छत्तीसगढ़ में 8 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए CEO और भिलाई को मिली नई कमिश्नर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिला पंचायतों, नगरीय प्रशासन और राजस्व विभाग में अहम जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस फेरबदल में पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

रेमिजियुस एक्का को मिला SUDA का अतिरिक्त प्रभार

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का (IAS 2011) को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

  • गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में उप सचिव बनाया गया।
  • प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर से स्थानांतरित कर जिला पंचायत कोरबा का CEO नियुक्त किया गया।
  • सुरुचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव से नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त बनाया गया।
  • जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा से जिला पंचायत धमतरी का CEO नियुक्त किया गया।
  • एम. भार्गव को डोंगरगढ़ के एसडीएम पद से जिला पंचायत दंतेवाड़ा का CEO बनाया गया।
  • तनय खत्रा को कटघोरा एसडीएम से जिला पंचायत बस्तर का CEO नियुक्त किया गया।
  • दुर्गा प्रसाद अधिकारी को घरघोड़ा एसडीएम से जिला पंचायत राजनांदगांव का CEO बनाया गया।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जिला स्तर पर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नए अधिकारियों के पदभार संभालने के बाद विभिन्न विभागों और जिला पंचायतों में कार्यों की गति तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button