छत्तीसगढ़

CG Police Transfers: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल, चार निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी…

 रायपुर: राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग ने चार निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन यातायात प्रभारियों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक थाना प्रभारी को एसीसीयू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन निरीक्षकों को मिली नई पदस्थापना

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली की जिम्मेदारी के साथ एसीसीयू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को यातायात विभाग से हटाकर थाना प्रभारी आजाद चौक बनाया गया है।निरीक्षक पारस राम पटेल को यातायात विभाग से थाना प्रभारी सरस्वती नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।निरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू को यातायात से हटाकर थाना प्रभारी गुढ़ियारी नियुक्त किया गया है।

रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर पर भी बदलाव

पुलिस विभाग ने डीसीपी स्तर पर भी नई नियुक्तियां की हैं। तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन मध्य से पदोन्नत करते हुए पुलिस उपायुक्त जोन मध्य की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं दीपमाला कश्यप को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिलासपुर से स्थानांतरित कर जोन उत्तर की डीसीपी बनाया गया है।अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हेडक्वार्टर प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक और सीएडब्ल्यू कमिश्नरेट रायपुर से हटाकर डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस विभाग के इस फेरबदल को राजधानी में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button