छत्तीसगढ़

CG Politics: पेट्रोल-डीजल संकट पर भूपेश बघेल के बयान से गरमाई सियासत, BJP ने किया तीखा पलटवार

 छत्तीसगढ़ : पेट्रोल-डीजल को लेकर मचे हंगामे के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बयान के बाद बीजेपी ने जोरदार पलटवार करते हुए कांग्रेस पर डर फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है।भाजपा प्रवक्ता Nalinish Thokne और Shatabdi Pandey ने शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा।

BJP का दावा- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की Vishnu Deo Sai सरकार सुशासन के संकल्प के साथ काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए लोगों के बीच कतारों और ईंधन संकट का काल्पनिक डर पैदा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर टिप्पणी को बताया हास्यास्पद

बीजेपी नेताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के विदेश दौरों को लेकर की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई।नलिनीश ठोकने ने कहा कि जब प्रधानमंत्री वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा मजबूत कर रहे हैं, तब कांग्रेस नेता संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल संकट पर लगातार बढ़ रही राजनीतिक बयानबाजी

प्रदेश में हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कुछ जगहों पर पैनिक बाइंग की स्थिति के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस जहां सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रही है, वहीं बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button