अन्य खबरें

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

 CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश ने दस्तक दी।

14 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि बादल छंटने पर तेज धूप भी देखने को मिल सकती है।

कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को मौसम में अचानक होने वाले बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button