छत्तीसगढ़

CG Crime News: स्टेशन के पास युवक पर कटर से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर, एक संदिग्ध हिरासत में

 सक्ती :  युवक पर कटर से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्टेशन के पास हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।

विवाद के बाद हुआ हमला

घायल युवक की पहचान वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल उर्फ भोंगा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने कुछ परिचितों के साथ स्टेशन क्षेत्र पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने कटर से साहिल पर कई वार कर दिए।

जान बचाने के लिए होटल में पहुंचा घायल

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल साहिल अपनी जान बचाने के लिए पास के एक होटल में पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर हालत में बिलासपुर किया गया रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने साहिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे की वजह और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button