सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का शानदार मौका! जानिए आपके शहर में आज क्या है गोल्ड का नया रेट

नई दिल्ली: हफ्ते की शुरुआत में ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड प्राइस कमजोर दिखाई दिए। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर सीधे बुलियन मार्केट पर देखने को मिला, जिसके चलते सोना दबाव में आ गया।
अगर आप ज्वेलरी खरीदने या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अहम अपडेट हो सकता है। आइिए जानते हैं आज 12 मई 2026 को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है।
दिल्ली से मुंबई तक जानिए आज कितना सस्ता हुआ सोना
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना | 18 कैरेट सोना |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,228 | ₹13,960 | ₹11,425 |
| जयपुर | ₹15,228 | ₹13,960 | ₹11,425 |
| दिल्ली | ₹15,228 | ₹13,960 | ₹11,425 |
| पटना | ₹15,218 | ₹13,950 | ₹11,415 |
| मुंबई | ₹15,213 | ₹13,945 | ₹11,410 |
| अहमदाबाद | ₹15,218 | ₹13,950 | ₹11,415 |
| पुणे | ₹15,213 | ₹13,945 | ₹11,410 |
| कोलकाता | ₹15,213 | ₹13,945 | ₹11,410 |
| मेरठ | ₹15,228 | ₹13,960 | ₹11,425 |
| लुधियाना | ₹15,228 | ₹13,960 | ₹11,425 |
आज का गोल्ड रेट जानकर निवेशक भी हुए सतर्क
आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 15,213 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। यह कल के मुकाबले 22 रुपये कम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 13,945 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 20 रुपये की गिरावट आई है।
इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 11,410 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। इसमें भी 16 रुपये की कमी देखी गई है।
10 ग्राम सोने की कीमत में भी आई गिरावट
24 कैरेट सोने का रेट अब 1,52,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 220 रुपये ज्यादा थी।
वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,39,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 200 रुपये की कमी आई है।
विदेशों में कहां सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता है सोना
दुनिया के कई देशों में भी सोने की कीमतों में बदलाव देखा गया है। भारत के मुकाबले कुछ देशों में गोल्ड सस्ता बिक रहा है, जबकि कुछ जगह कीमतें ज्यादा बनी हुई हैं।
| देश | स्थानीय कीमत | भारतीय रुपये में कीमत |
|---|---|---|
| बहरीन | BHD 57.80 | ₹14,587 |
| कुवैत | KWD 47.20 | ₹14,673 |
| मलेशिया | MYR 606 | ₹14,674 |
| ओमान | OMR 59.75 | ₹14,775 |
| कतर | QAR 567.50 | ₹14,822 |
| सऊदी अरब | SAR 585 | ₹14,846 |
| सिंगापुर | SGD 203 | ₹15,234 |
| संयुक्त अरब अमीरात | AED 568.25 | ₹14,729 |
| अमेरिका | USD 155.50 | ₹14,812 |
| दुबई | AED 568.25 | ₹14,729 |
| दोहा | QAR 567.50 | ₹14,822 |
MCX पर क्यों टूटा सोना, जानिए बड़ी वजह
MCX गोल्ड जून वायदा में 0.10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,52,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से सोने पर दबाव बढ़ा।
इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5 प्रतिशत उछलकर 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई, जिससे निवेशकों का रुझान डॉलर की ओर बढ़ा और सोना कमजोर पड़ गया।
पिछले कारोबारी दिन सोने में आई थी जोरदार तेजी
शुक्रवार को बाजार में सोने की कीमतों में मजबूत उछाल देखने को मिला था। कारोबारियों की ताजा खरीदारी और मजबूत मांग के चलते MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 689 रुपये महंगा होकर 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी न्यूयॉर्क में सोना 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,728.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया।



