डी. ए. व्ही बचेली में पाठ्यसहगामी कार्यक्रमों का शुभारंभ

दुर्जन सिंह
बचेली (दंतेवाड़ा) डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूल बचेली में आज दिनांक 4 जून 2026 को सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित पाठ्यसहगामी कार्यक्रमों का आरंभ किया गया। कार्यक्रम में एनएमडीसी के उप महाप्रबंधकद्वय ( मानव संसाधन) श्री ताराचंद राव तथा श्री अनिल कुमार वाल्मीकि ( मानव संसाधन ) क्रमशः मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश कांत पाठक ने लघु पौध प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पाठ्यसहगामी कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना तथा उनके व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास करना है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से हम अपने देश की संस्कृति और लोक कलाओं से जुड़ पाते हैं। मंच पर विद्यालय के चारों सदनों स्वामी विरजानंद सदन, स्वामी दयानंद सदन, श्रद्धानंद सदन और हंसराज सदन के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के विभिन्न प्रांतो के लोक नृत्यों से हुई।

साथ ही साथ विद्यार्थियों ने कथा-वाचन तथा श्लोक-गायन भी प्रस्तुत किया। सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक मनोरंजक थे। मुख्य अतिथि श्री तारानाथ राव जी ने पाठ्य सहगामी क्रियाओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बताया तथा श्री अनिल कुमार वाल्मीकि जी ने कार्यक्रम की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम संचालन अंग्रेजी शिक्षिका मेरी जोसेफ के द्वारा किया गया।वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों के सहयोग तथा प्रचार्य महोदय के कुशल मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।




