छत्तीसगढ़

खेमलाल कोसले को मिली अहम जिम्मेदारी, भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा रायपुर शहर जिला के बने महामंत्री

खेमलाल कोसले ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश संगठन के प्रति किया आभार व्यक्त

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में एवं संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी व सह-संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह एवं जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा के सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के अनुशंसा से भाजपा अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष पंकज जगत ने अनुसूचित जाति जिला पदाधिकारी की घोषणा की गई, जिसमें खेमलाल कोसले को भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा रायपुर शहर जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा रायपुर शहर जिला महामंत्री महामंत्री खेमलाल कोसले ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, सह-संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह एवं जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजपा अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष पंकज जगत के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा रायपुर शहर जिला ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा रायपुर शहर जिला के महामंत्री का दायित्व दिया है उसे पर खरा उतरने में वे समर्पित होकर काम करेंगे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

खेमलाल कोसले की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बड़ा दायित्व मिलने से उत्साह दिखाते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

खेमलाल कोसले को भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा रायपुर शहर जिला के महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश संगठन, मित्रजनों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें से बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Back to top button