छत्तीसगढ़

रायपुर दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत, दिनभर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। माना स्थित एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला सीधे लोकभवन पहुंचे, जहां से उन्होंने अपने निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रस्थान किया।

आचार्य पदारोहण समारोह में करेंगे शिरकत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष सुबह 10.25 बजे लोकभवन से रवाना होकर 10.30 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सुबह 11.55 बजे वे वापस लोकभवन लौटे, जहां दोपहर 12 बजे उनका आगमन हुआ।

शांतिनगर में आयोजित कार्यक्रम में भी रहेंगे शामिल

दोपहर बाद लोकसभा अध्यक्ष का अगला कार्यक्रम शांतिनगर स्थित विमतारा सभा स्थल पर निर्धारित है। वे अपराह 3.55 बजे लोकभवन से रवाना होकर शाम 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4.45 बजे वहां से प्रस्थान कर 4.50 बजे फिर से लोकभवन पहुंचेंगे।

शाम को दिल्ली के लिए करेंगे रवाना

दिनभर के सभी निर्धारित कार्यक्रम पूरे करने के बाद ओम बिरला शाम 5.55 बजे लोकभवन से रवाना होकर रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से शाम 6.40 बजे वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button