छत्तीसगढ़

मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

डोंगरगढ़ :  राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विवाद के बाद किया गया जानलेवा हमला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कश्मीरी पारा निवासी 33 वर्षीय धन्नू ठाकुर अपने मोहल्ले में मौजूद था। इसी दौरान किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमला इतना गंभीर था कि धन्नू ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में विस्तृत और आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button