छत्तीसगढ़

किरंदुल परियोजना में राजभाषा तकनीकी सेमिनार संपन्‍न

एनएमडीसी की बैलाडीला लौह अयस्‍क खदान, किरंदुल में दिनांक 26.05.2026 को एक दिवसीय किरंदुल परियोजना में राजभाषा तकनीकी सेमिनार का आयोजन लौह एवं इस्‍पात उद्योगों में स्‍वचालन, डिजिटलीकरण, रोबोटिक्‍स एवं ए.आई. (कृत्रिम बुद्धिमता) का उपयोग एवं प्रभाव एवं उत्‍पादन लागत में कमी हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग विषयों पर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक एवं विभागाध्यक्षों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्‍चात मुख्य अतिथि ने तकनीकी आलेखों के संकलन की पत्रिका तकनीकी क्षितिज का विमोचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने तकनीकी सेमिनार के विषयों को सविस्‍तार एवं सटीक व्‍याख्‍या करते हुए आज के वर्तमान समय में इनकी उपयोगिता को महत्‍वपूर्ण बताया। सेमिनार की प्रासंगिकता को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि तकनीकी आलेखों को हिंदी भाषा में प्रस्‍तुत करना काफी महत्‍वपूर्ण कार्य है। यह एक ओर जहां कार्यों में नवीनता लाने का सहज प्रयास है, वहीं दूसरी ओर भाषा की प्रयोगशीलता,विविधता एवं उसके उपयोग बढ़ोत्‍तरी में भी मददगार होता है। हमारी परियोजना द्वारा हर वर्ष तकनीकी सेमिनार का आयोजन सराहनीय पहल है। श्रीमती के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) व सर्वकार्यभारी अधिकारी (राजभाषा) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेमिनार की उपयोगिता पर बल दिया और विभिन्न गतिविधियों के बीच में राजभाषा तकनीकी सेमिनार के विशेष आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सेमिनार में सर्वश्री के.पी.सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्‍पादन), आर.एन.मिश्र, उप महाप्रबंधक (राजभाषा), एनएमडीसी मुख्‍यालय हैदराबाद, सेल्वाकुमार, महाप्रबंधक (यां.) सेवाएं, एस.गुहा,उप महाप्रबंधक (वित्त), सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशि.व सुरक्षा) के साथ ही मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व आलेखदाता मौजूद थे।



इसी प्रकार विशिष्‍ट अतिथि श्री के.पी.सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्‍पादन) और श्री आर.एन.मिश्र, उप महाप्रबंधक (राजभाषा), एनएमडीसी मुख्‍यालय हैदराबाद ने राजभाषा तकनीकी सेमिनार पर अपने सारगर्भित विचार रखे । दो सत्रों में आयोजित सेमिनार के प्रथम सत्र की अध्‍यक्षता श्री आर.एन.मिश्र, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं द्वितीय सत्र की अध्‍यक्षता डा.महेश कुमार वर्मा, सहा.महाप्रबंधक (भू-विज्ञान) ने की। सेमिनार में कुल 20 प्रतिभागियों के आलेख चयनित किए गए थे, जिसमें पन्ना, बचेली, किरंदुल, हैदराबाद, दोणिमलै शामिल है। इन प्रतिभागियों ने पावर प्वाइंट के जरिए बेहद विस्तारपूर्वक उपर्युक्त चयनित विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य अतिथि के करकमलों से प्रतिभागियों को स्मृति चिहन एवं विभागाध्यक्षों को सम्मान चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय पाटील, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) और धन्यवाद ज्ञापन श्री अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम की सफलता में श्री ए.पी.पाण्डव, वरिष्ठ आशुलिपिक (हिन्दी) एवं श्री उमेश ठाकुर, कु.नीलिमा तथा मानव संसाधन विभाग के आधिकारियों का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button