छत्तीसगढ़

बालोद में आज रात से बंद रहेगा पाररास रेलवे फाटक, 11 घंटे तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य

 बालोद: बड़ी अपडेट सामने आई है, जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा बालोद और कुसुमकसा स्टेशन के बीच स्थित पाररास रेलवे फाटक (समपार क्रमांक DD-50) को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक की जरूरी मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

आज रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा मार्ग, 11 घंटे का होगा काम

रेल प्रशासन के अनुसार यह कार्य आज रात 9 बजे से शुरू होकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान लगभग 11 घंटे तक पाररास रेलवे फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे द्वारा इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने की तैयारी की गई है।

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय, अंडरब्रिज और बाईपास का उपयोग जरूरी

फाटक बंद रहने के दौरान आम जनता और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है। रेलवे ने अपील की है कि लोग पाररास अंडरब्रिज या बाईपास मार्ग का उपयोग करें। प्रशासन ने कहा है कि रात का समय होने के कारण नए या बाहरी वाहन चालकों को रास्ता समझने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए पहले से सावधानी जरूरी है।

पुलिस और सुरक्षा बल रहेंगे तैनात, प्रशासन ने की तैयारी पूरी

वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) बालोद की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इस कार्य की जानकारी दी गई है। साथ ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और विभागीय सुरक्षा दल की तैनाती की मांग की गई है।

प्रशासन अलर्ट, रूट डायवर्जन लागू

एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार रेलवे से प्राप्त सूचना के आधार पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

Back to top button