पुराना मार्केट मुख्य मार्ग पर नाली की दयनीय स्थिति, निकासी नही, जर्जर

फैल रही गंदगी, बीमारियो का खतरा बढ़ा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नही,
बचेली- लौहनगरी बचेली के पुराने मार्केट क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर डेम रोड जाने वाले गेट से लेकर पूजा कंस्ट्रक्शन के घर होते हुए बीटीओए कार्यालय तक सड़क किनारे बनी नाली की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। वर्षों पहले बनाई गई यह नाली अब पूरी तरह जर्जर होकर कई स्थानों पर धंस गई है, गंदा पानी जमा हो रहा है और आसपास गंदगी फैल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नाली की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। नाली में रुका हुआ पानी अब सड़ने लगा है, जिससे बदबू के साथ-साथ मच्छरों और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि नाली कई जगहों पर टूटकर धंस चुकी है और उसमें कचरा व गंदा पानी जमा है। यह स्थिति न केवल आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है, बल्कि राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली की मरम्मत और सफाई कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैल रही गंदगी और संभावित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। जल्द से जल्द निकासी की भी व्यवस्था की जाये। जनप्रतिनिधि इस समस्या से भली-भांति अवगत हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।




