राष्ट्रीय

PM Modi Italy Visit: रोम में मोदी और मेलोनी की खास मुलाकात, साथ घूमा कोलोसियम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के लंबे दौरे के आखिरी पड़ाव पर इटली पहुंचे हैं। रोम में उनका स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने किया। यह मुलाकात काफी खास रही।

कोलोसियम में सैर और साथ में डिनर

इटली की पीएम मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को रोम का मशहूर कोलोसियम घुमाया। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया। साथ ही कार में सफर भी किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “रोम में उतरने के बाद मुझे पीएम मेलोनी के साथ डिनर का मौका मिला। फिर मैंने कोलोसियम देखा। हमने कई मुद्दों पर बातचीत की। आज फिर होने वाली मुलाकात का इंतजार है। हम भारत-इटली की दोस्ती को मजबूत करेंगे।”

मेलोनी ने दी गर्मजोशी से Welcome

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने एक्स (पुराना ट्विटर) पर लिखा, “वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड!” उन्होंने साथ में तस्वीर भी पोस्ट की।

यह पहली बार नहीं है

मोदी-मेलोनी की तस्वीरें पहले भी वायरल होती रही हैं।

  • 2023: दुबई में COP28 समिट के दौरान मेलोनी की ‘Good friends at COP28’ वाली सेल्फी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
  • 2024: इटली के अपुलिया में G7 समिट के दौरान ‘मेलोडी टीम की तरफ से हैलो’ वाला वीडियो भी काफी चर्चित रहा।

2023 के बाद से आठवीं मुलाकात

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दोनों नेताओं की 2023 के बाद से आठवीं मुलाकात है। मार्च 2023 में मेलोनी की भारत यात्रा और G20 समिट में आने से दोनों देशों के संबंध काफी मजबूत हुए हैं।

आगे की क्या योजना?

इस दौरे पर दोनों नेता “संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29” की समीक्षा करेंगे। साथ ही ये मुद्दे होंगे:

  • रक्षा सहयोग बढ़ाना
  • आतंकवाद की फंडिंग रोकना
  • नए क्षेत्रों में साझेदारी का रोडमैप तैयार करना

Related Articles

Back to top button