पंचांग: शुक्रवार को तकरार और विवादों से बचकर रहें, शुभपहर में करें पूजा

पंचांग : आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष द्वितिया तिथि है. इसके देवता विवादेव होते हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है.
14 अगस्त का पंचांग :
- विक्रम संवत : 2082
- मास : श्रावण
- पक्ष : शुक्ल पक्ष द्वितिया
- दिन : शुक्रवार
- तिथि : शुक्ल पक्ष द्वितिया
- योग : परिध
- नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
- करण : बलव
- चंद्र राशि : सिंह
- सूर्य राशि : कर्क
- सूर्योदय : 05:48:00 AM
- सूर्यास्त : 07:02:00 PM
- चंद्रोदय : 07:20 AM
- चंद्रास्त : 08:00 PM
- राहुकाल : 10:46 से 12:25
- यमगंड : 15:44 से 17:23
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव हैं और शासक ग्रह शुक्र है. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वैलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है।
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:46 से 12:25 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.