छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा…मची अफरा-तफरी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 रायपुर : राजधानी रायपुर से देर रात बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर एक युवक भीषण ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का दाहिना हाथ शरीर से अलग हो गया।घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दर्द से तड़पता रहा युवक, लोगों ने पहुंचाई मदद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद युवक प्लेटफॉर्म के पास दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मेकाहारा अस्पताल में चल रहा इलाज
गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।शुरुआती जांच में इसे ट्रेन हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही पुलिस
सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

Related Articles

Back to top button