राशिफल

बुधवार का पंचांग: बप्पा की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, जानें शुभ समय और उपाय

पंचांग : आज 10 जून, 2026 बुधवार, के दिन अधिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है.

10 जून का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : आषाढ़
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष दशमी
  4. दिन : बुधवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी
  6. योग : आयुष्यमान
  7. नक्षत्र : उत्तराभाद्रपदा
  8. करण : वणिज
  9. चंद्र राशि : मीन
  10. सूर्य राशि : वृषभ
  11. सूर्योदय : 05:21:00 AM
  12. सूर्यास्त : 07:19:00 PM
  13. चंद्रोदय : 01:53,
  14. चंद्रास्त : 14:05
  15. राहुकाल : 12:20 से 14:05
  16. यमगंड : 07:06 से 08:51

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र मीन राशि 3:20 डिग्री से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके देवता अहिर्बुध्न्य हैं, जो एक नाग देवता है. इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है. उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र गहराई, स्थिरता, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक परिपक्वता का प्रतीक माना जाता है. यह नक्षत्र धैर्य और गंभीरता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:20 से 14:05 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button