खेलछत्तीसगढ़

कल रायपुर में क्रिकेट का रोमांच, स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, बल्लेबाजी के अंदाज पर दिया बड़ा बयान

कल रायपुर में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा, जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मुकाबले में मैदान पर उतरेगी। इस मैच से पहले टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज पर कोई असर नहीं डालेगी। मंधाना के मुताबिक, फील्डिंग के दौरान उनका ध्यान टीम की कप्तानी पर रहेगा, लेकिन बल्लेबाजी के लिए उतरते ही उनका पूरा फोकस रन बनाने पर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि 15 साल की उम्र में उनके कोच ने उन्हें खुद को कप्तान समझकर बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मुकाबला 16 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों से पहले अपनी तैयारियों को परखने और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका है। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में भारतीय टीम रायपुर में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज कर पाती है।

Related Articles

Back to top button