जशपुर में 16 मृतकों के परिजनों को मिलेगी 64 लाख रुपये की सहायता, CM विष्णुदेव साय सरकार ने दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 लोगों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 64 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक पात्र परिवार को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।कलेक्टर कार्यालय जशपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत इन प्रकरणों को मंजूरी मिली है। इनमें कुएं, तालाब, नदी, बांध और अन्य जलस्रोतों में डूबने से हुई मौत के मामले शामिल हैं।
कुनकुरी से फरसाबहार तक कई क्षेत्रों के मामले शामिल
जारी आदेश के मुताबिक, कुनकुरी तहसील के ग्राम बेमताटोली में मनीषा बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में ललकू राम के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जशपुर तहसील के ग्राम बाहमनपुर में बीकांत तिर्की की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में बरनाबास तिर्की को 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
फरसाबहार तहसील के ग्राम सिंगिबहार में सरस्वती बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में अनूप राम के आवेदन पर भी 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह, मनोरा तहसील के ग्राम पटिया (अंगराकटोना) में लच्छू राम की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मधुरा राम को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।
मनोरा तहसील के ग्राम रेमने में बलदेव राम की ईब नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में जगमाईत बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। तपकरा तहसील के ग्राम साजबहार (कंडरापानी) में शबनम तिग्गा की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में संतोष तिग्गा को इतनी ही राशि मिलेगी। वहीं, मनोरा तहसील के ग्राम लिटिम में मोनिका एक्का की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में ओंकार एक्का के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
नदी, कुएं और तालाब में डूबने से हुई मौतों के मामले
फरसाबहार तहसील के ग्राम कोनपारा में नरेन्द्र डनसेना की डेम के पानी में डूबने से मृत्यु के मामले में राम प्रसाद डनसेना के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पत्थलगांव तहसील के ग्राम गोडीकला में विनोद महंत की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में देवकुंवर को सहायता राशि मिलेगी।
फरसाबहार तहसील के ग्राम गारीघाट (किनकेला टोला) में सागरमती बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में जयपाल साय के आवेदन पर 4 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। मनोरा तहसील के ग्राम डड़गांव में सफदर अंसारी की लावा नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में चमन खातून को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा, मनोरा तहसील के ग्राम गुल्लू में मनोज खलखो की नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में अनिता खलखो के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। फरसाबहार तहसील के ग्राम भालूमुंडा में शिवानी शाह की नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में शीतल शाह को भी इतनी ही सहायता राशि मिलेगी।
तीन अन्य मामलों में भी 4-4 लाख रुपये मंजूर
मनोरा तहसील के ग्राम गेधा में पटला राम की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में बिहनी बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। फरसाबहार तहसील के ग्राम कुंहारबहार में अमीन राम की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में फूलमेत बाई को सहायता मिलेगी।
इसी तहसील के ग्राम माटीपहाड़छर्री में संकुंद्रो साय की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में पदना बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
प्रभावित परिवारों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता
राज्य सरकार का कहना है कि दुर्घटनाओं और आपदाओं में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से पात्र मामलों में सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है।
परिवार के किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन आर्थिक सहायता से प्रभावित परिवारों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने और अपनी आजीविका को दोबारा व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है। जशपुर जिले में 16 मामलों के लिए 64 लाख रुपये की स्वीकृति इसी प्रयास का हिस्सा है।




