अन्य खबरें

बचेली मे सेवा संकल्प अभियान के तहत केवी मैदान मे आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन

नगर के केंद्रीय विद्यालय मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर हज़ारो दिए प्रज्जवलित कर पीएम के जनसेवा के संकल्प को किया नमन

दुर्जन सिंह

बचेली – सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका बचेली मे में गुरुवार को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे पालिका क्षेत्र में पांच हजार से अधिक दीये, सार्वजनिक रूप से केंद्रीय विधालय ग्राउंड मे 15 हजार 600 दिए एवं, अटल परिसर मे 300 दिए जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और जनसेवा के संकल्प को नमन किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कृष्णा राव ने बताया कि नगर पालिका बचेली के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

केंद्रीय विधालय में 15600 , अटल परिसर में 300 , प्रधानमंत्री आवास परिसर में 650, शासकीय शालाओं में 1100 और एसआरएलएम सेंटर में 200 दीये जलाए गए। कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम , पालिका अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल ,पालिका उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचंदानी,पार्षद हरीश ,बिना साहू, श्याम लाल सेठिया, झीलकी बाई, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोपरि रखा है।

Related Articles

Back to top button