छत्तीसगढ़

श्रीराम फाइनेंस बचेली में विराजे गणपति बप्पा, गूंजा गणपति बप्पा मोरया

श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का शुभारंभ, कर्मचारियों ने की सुख-समृद्धि की कामना

दुर्जन सिंह

बचेली- गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी, बचेली में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की गई। विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण के बीच गणपति बप्पा की स्थापना की गई, जिसके साथ ही परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गणपति स्थापना के अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, संस्था एवं सभी कर्मचारियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं तथा किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा करने से कार्य निर्विघ्न पूर्ण होता है। इसी आस्था के साथ श्रीराम फाइनेंस परिसर में भी गणपति बप्पा का स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button