अन्य खबरें

गांधी जयंती के अवसर पर सीआईएसएफ द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन

दुर्जन सिंह

बचेली (जिला दंतेवाडा), 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सीआईएसएफ इकाई, बीआईओएम बचेली द्वारा सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में सीआईएसएफ कर्मियों के साथ-साथ अन्य संस्थानों के कार्मिकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

रक्तदान शिविर के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट के 12 कार्मिकों ने स्वैच्छिक रूप से एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली में रक्तदान किया गया । यह पहल जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देने के साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान एवं मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।

इसी क्रम में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। बचेली बाजार क्षेत्र में आयोजित इस अभियान में सीआईएसएफ कर्मियों, सीआरपीएफ 230 बटालियन, नेरली के कार्मिकों तथा एनएमडीसी डीएवी आईटीआई के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं उचित कचरा निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से सीआईएसएफ द्वारा महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button