पंचांग: शुक्रवार की तिथि क्यों है खास? जानें कब मिलेगा शुभ काम का पूरा लाभ

पंचांग : आज 30 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के लिए कार्य करने और तीर्थयात्रा के लिए इस तिथि को अच्छी मानी जाती है.
30 अक्टूबर का पंचांग :
- विक्रम संवत : 2083
- मास : कार्तिक
- पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी
- दिन : शुक्रवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
- योग : शिव
- नक्षत्र : मृगशीर्ष
- करण : कौलव
- चंद्र राशि : मिथुन
- सूर्य राशि : तुला
- सूर्योदय : 06:32:00 AM
- सूर्यास्त : 05:37:00 PM
- चंद्रोदय : 09:25 PM
- चंद्रास्त : 10:55 AM
- राहुकाल : 10:41 से 12:04
- यमगंड : 14:51 से 16:14
आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और मृगशीर्ष नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र वृषभ राशि में 23:20 के बाद से मिथुन राशि में 6:40 तक रहता है. इसके देवता चंद्रमा है और इसके शासक ग्रह मंगल है. विवाह आदि कार्य करने, दीक्षा ग्रहण करने, यात्रा, भवन निर्माण के लिए शुभ नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वभाव कोमल होता है. यह नक्षत्र ललित कलाओं के लिए अच्छा है. कुछ नया आर्ट सीखने, दोस्ती करनेेे, प्रेम अभिव्यक्ति, नए परिधान पहनने के साथ शुभ समारोह, उत्सव, कृषि के सौदे करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा होता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 10:41 से 12:04 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.