राष्ट्रीय

भोपाल में 25 नवंबर से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 20 दिन तक रोशनपुरा-राजभवन मार्ग रहेगा बंद

भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर से रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तिराहे के बीच यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालकों को करीब 20 दिनों तक निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। नगरीय यातायात पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।

मेट्रो निर्माण के लिए तीन चरणों में होगा काम

भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन का निर्माण भदभदा चौराहे से रत्नागिरी तिराहे तक प्रस्तावित है। इस रूट में रोशनपुरा चौराहा और राजभवन क्षेत्र भी शामिल है। निर्माण कार्य को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

पहले चरण में रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तिराहे तक काम होगा। दूसरे चरण में राजभवन तिराहे से पुलिस कंट्रोल रूम तक निर्माण किया जाएगा। इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण में पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से मुगल बाजार, जहांगीराबाद तक काम पूरा किया जाएगा।

इन रास्तों से मिलेगी आवाजाही की सुविधा

डायवर्जन लागू होने के बाद वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

  • रोशनपुरा से राजभवन की ओर जाने वाले वाहन: बाणगंगा चौराहा और केएन प्रधान तिराहे से होकर गुजरना होगा।
  • राजभवन से रोशनपुरा की ओर जाने वाले वाहन: अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार वाले मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

बड़े वाहनों के लिए बाणगंगा मार्ग तय

एमपी विधानसभा, मंत्रालय और बिड़ला मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते अपेक्षाकृत संकरे है। ऐसे में बड़े वाहनों को बाणगंगा चौराहे की ओर से ही आवागमन करना होगा। यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है।

यातायात से जुड़ी किसी परेशानी या जानकारी के लिए वाहन चालक 0755-2677340 और 0755-2443850 पर संपर्क कर सकते है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान के अनुसार ही यात्रा करे।

Related Articles

Back to top button