छत्तीसगढ़

विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी का बयान दर्ज, सिविल लाइन थाने पहुंचकर स्वीकार की वीडियो बनाने की बात

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को विवादित वीडियो मामले में अपना पक्ष रखने सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस ने नोटिस जारी कर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। हालांकि, पिछली बार नोटिस मिलने पर अमित जोगी ने गुजरात दौरे पर होने की जानकारी दी थी।

अमित जोगी ने मानी वीडियो बनाने की बात

थाने पहुंचने के बाद अमित जोगी ने स्वीकार किया कि संबंधित वीडियो उन्होंने ही तैयार किया था। उनका कहना था कि कुछ लोगों को यह वीडियो पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया।

राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

दरअसल, हाल ही में अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। आरोप है कि इसमें प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदारों को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया था। वीडियो को लेकर भाजपा नेता और विधायक राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित जोगी समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब अमित जोगी का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Back to top button