छत्तीसगढ़

राजीव गांधी जयंती पर इंटक ने दी श्रद्धांजलि

बचेली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), बचेली द्वारा इंटक सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस परिवार के सदस्यों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आधुनिक भारत के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री राजीव गांधी जी ने देश में तकनीकी एवं संचार क्रांति को गति देने के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सदस्य, इंटक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button