व्यापार

दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनेंगे इलॉन मस्क

1 ट्रिलियन डॉलर पैकेज को मंजूरी; अब रोबोट्स पर फोकस
टेक्सास

टेस्ला कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 6 नवंबर को CEO इलॉन मस्क का 1 ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज पास कर दिया है। ये पैकेज अब उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना सकता है। वोटिंग में 75% से ज्यादा शेयरधारकों ने हां कहा, जिसमें मस्क के 15% शेयर्स शामिल नहीं थे।

पे पैकेज मंजूर होने के बाद मस्क ने शेयरधारकों को थैंक किया। उन्होंने कहा, “ये टेस्ला का नया चैप्टर नहीं, बल्कि नई बुक है। लोग गरीबी खत्म करने और अच्छी मेडिकल केयर की बात करते हैं, लेकिन सिर्फ एक तरीका है- ऑप्टिमस रोबोट। ये साइ-फाई जैसा लगता है, लेकिन रियल है।”

सेलफोन से बड़ा प्रोडक्ट होगा ऑप्टिमस रोबोट

रोबोट्स पर बात करते हुए मस्क ने कहा, “ये सबसे बड़ा प्रोडक्ट होगा, सेल फोन्स से भी बड़ा… हर इंसान को अपना पर्सनल रोबोट चाहिए होगा।” उन्होंने दावा किया कि रोबोट्स सर्जन्स रिप्लेस कर देंगे, ग्लोबल पॉवर्टी खत्म करेंगे, इकोनॉमी रीशेप करेंगे। ऑप्टिमस टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट है, जो 2021 में अनाउंस हुआ और 2022 में पहला प्रोटोटाइप दिखाया गया। इसका मकसद फैक्ट्री वर्क, घरेलू काम या वो जॉब्स करना है जो इंसान नहीं करना चाहते। टेस्ला का फोकस अब रोबोट और ऑटोनॉमस कार्स पर ही है।

Related Articles

Back to top button