सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर बीआईओएम बचेली में भव्य समारोह


मुख्य अतिथि एनएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडारी, जवानों की परेड व प्रदर्शन से कार्यक्रम हुआ आकर्षक

दुर्जन सिंह
बचेली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई BIOM बचेली में बल का 57वां स्थापना दिवस 10 मार्च, मंगलवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एनएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक श्री कोडाली श्रीधर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान CISF के वरिष्ठ कमांडेंट श्री आशीष कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बल के जवानों द्वारा परेड, डेमो तथा हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना 10 मार्च 1969 को भारत सरकार द्वारा देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान समय में CISF देश के हवाई अड्डों, मेट्रो सेवाओं, बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों, सरकारी इमारतों तथा ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है। यह बल अपनी अनुशासन, ईमानदारी एवं देशभक्ति के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।

मुख्य उपलब्धियाँ एवं पहलः
बंदरगाह सुरक्षा दृ देश के सभी प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF द्वारा निभाई जा रही है।
भर्ती अभियान आगामी 5 वर्षों में लगभग 91,790 पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है।
कोस्टल साइक्लोथॉन 2026 CISF द्वारा 28 जनवरी 2026 से तटीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 6,553 किलोमीटर लंबी साइक्लोथॉन यात्रा आयोजित की गई।
वंदे मातरम तटीय साइक्लोथॉन 2026 दृ यह अभियान प्रारंभ किया गया, जिसका समापन 22 फरवरी 2026 को कच्छ में हुआ।
महिला सशक्तिकरण CISF के महिला बैंड ने 2025 में कोच्चि में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बल का गौरव बढ़ाया।
सुरक्षा का व्यापक दायरा दृ वर्तमान में CISF 70 हवाई अड्डों सहित 368 से अधिक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों की सुरक्षा कर रहा है।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दृ वर्ष 2025-2026 में CISF ने अपने सबसे बड़े भर्ती अभियान के साथ खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि की तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों में रिकॉर्ड पदक प्राप्त किए। इसमें 2025 विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों में ऐतिहासिक 64 पदक जीतना भी शामिल है।
प्रारंभिक दौर में CISF में लगभग 3000 जवान थे, किन्तु समय के साथ यह एक विशाल एवं सशक्त सुरक्षा बल के रूप में विकसित हुआ है। वर्तमान में CISF में 1.7 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
अंत में, CISF देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।





