छत्तीसगढ़

अवैध सट्टा-पट्टी लिखते एक आरोपी गिरफ्तार, नगदी 35 हजार रुपये एवं सट्टा सामग्री जब्त!

सटोरियों के विरुद्ध बचेली पुलिस कार्यवाही

बचेली- दंतेवाड़ा जिला में पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियो के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियो के विरूध चलाए जा रहे अभियान के तहत बचेली पुलिस ने अवैध सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी को गिरफतार किया है। जानकारी के अनुसार बचेली पुलिस को दिनांक 25.05.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जे.डी. किराना स्टोर्स के पीछे सुनसान स्थान पर एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखने का कार्य कर रहा है।
सूचना पर तत्काल थाना बचेली पुलिस और साइबर सेल टीम दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में कागज पर विभिन्न अंक लिखते पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जयदेव अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, अंधेरी चैक, बचेली बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी लिखी हुई पर्चियां, विभिन्न अंकों से लिखित दस्तावेज तथा कुल 35,175 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बचेली प्रहलाद कुमार साहू एवं सायबर सेल उप निरीक्षक राम विलास नेगी, उनि. रामकुमार जैन, सउनि. रामजी कुवंर, सउनि. सोहन ठाकुर, आर. बेलाल नाग, आर. मिथलेश, म. प्रआर. रच्चो मरकाम एवं थाना बचेली एवं सायबर टीम की अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button