नगरपालिका परिषद बड़े बचेली में 15 जून को स्वनिधि अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन

दुर्जन सिंह
बचेली/(जिला दंतेवाड़ा) प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने पर 1 जून से 30 जून 2026 तक संपूर्ण देश में पीएम स्वनिधि विशेष अभियान के तहत जिला मुख्यालय के नगरीय निकायों में जिला स्तरीय स्वनिधि महोत्सव, शेष नगरीय निकायों में लोक कल्याण मेला एवं जनगणना शहरों में स्वनिधि कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिक के रूप में क्रियान्वित करने हेतु प्रतिबंध है l इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं शहर गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेश, डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ना है। यह महोत्सव समर्पित पथ विक्रेता केंद्रित काउंटरीच क कार्यक्रम है। जो की पथ विक्रेताओं के लिए सूक्ष्म ऋण पहुंच डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करेगा। इस तारतम्य में पी.टी.एम कृष्ण राव मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका पार्षद बड़े बचेली ने बताया कि शासन की महत्वकांछी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना से पथ विक्रेताओं से शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों के हितार्थ नगरपालिका पार्षद बड़े बचेली में भी 1 जून से 30 जून तक स्वनिधि महोत्सव का योजना किया जा रहा है। दिनांक 15 जून 2026 को नगरपालिका पार्षद बड़े बचेली के सभाकक्ष में वृहद स्तर पर निकाय स्तर पर आयोजित किया जाना है। इस योजना के प्रचार-प्रसार हेतु समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशन शहर क्षेत्र में होर्डिंग, लाउड स्पीकर के माध्यम से मुनादी के माध्यम से तथा सीधे संपर्क स्थापित कर पथ विक्रेताओं शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योजना से सूक्ष्म ऋण के तहत प्रथम ऋण – 15000 / – रुपए द्वितीय ऋण – 25000 /- रुपए एवं तृतीय ऋण – 50000 /- रुपए प्रदान किया जा रहा है तथा डिजिटल सशक्तिकरण क्रेडिट एवं डिजिटल भुगतान के बारे में भी बताया जा रहा है । निश्चित ही इस लोक कल्याण मेला में पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।




