अन्य खबरें

विश्व योग दिवस पर बचेली परिसर में सामूहिक योगाभ्यास, 250 कर्मचारियों ने लिया भाग

योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश, परियोजना प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

दुर्जन सिंह


बचेली – विश्व योग दिवस के अवसर पर एनएमडीसी बचेली परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 250 कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) महेश एस. नायर, विभिन्न विभागाध्यक्षों तथा यूनियन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने एवं योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button