ढाई साल के इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन नियुक्तियां, साय सरकार ने जारी की बड़ी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में एल्डरमैन नियुक्तियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। राज्य में भाजपा सरकार बनने के करीब ढाई वर्ष बाद जारी इस आदेश के तहत रायपुर और सरगुजा संभाग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बड़ी संख्या में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
इन नियुक्तियों को नगरीय निकायों के संचालन और विकास कार्यों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था।
सरगुजा संभाग में इतने एल्डरमैन नियुक्त
सरगुजा संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों में भी बड़ी संख्या में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।अंबिकापुर नगर निगम में 9, सीतापुर नगर पंचायत में 3 और लखनपुर नगर पंचायत में 3 एल्डरमैन बनाए गए हैं।बलरामपुर जिले में बलरामपुर नगर पालिका में 6, रामानुजगंज नगर पालिका में 5, वाड्रफनगर, राजपुर और कुसमी नगर पंचायतों में 3-3 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।सूरजपुर जिले में सूरजपुर नगर पालिका में 5, जबकि प्रतापपुर, विश्रामपुर, भटगांव, जरही और पटना नगर पंचायतों में 3-3 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं।जशपुर जिले में जशपुर नगर पालिका और पत्थलगांव नगर पालिका में 5-5, जबकि कोतबा, बगीचा और कुनकुरी नगर पंचायतों में 3-3 एल्डरमैन नियुक्त हुए हैं।चिरमिरी नगर निगम में 9 एल्डरमैन बनाए गए हैं। वहीं मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में 6 तथा झगराखांड, खोंगापानी, नई लेदरी और जनकपुर में भी निर्धारित संख्या में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।
रायपुर संभाग के निकायों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां
रायपुर नगर निगम में 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा माना कैंप नगर पंचायत में 3, तिल्दा नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, मंदिर हसौद और अभनपुर नगर पालिकाओं में 5-5 एल्डरमैन बनाए गए हैं। खरोरा, कुर्रा, समोदा और चंदखुरी नगर पंचायतों में 3-3 नियुक्तियां की गई हैं।गरियाबंद जिले में गरियाबंद और राजिम नगर पालिकाओं में 5-5, जबकि फिंगेश्वर, छुरा, कोपरा और देवभोग नगर पंचायतों में 3-3 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।महासमुंद नगर पालिका, बागबाहरा और सरायपाली नगर पालिकाओं में 5-5 एल्डरमैन बनाए गए हैं। वहीं पिथौरा, बसना और तुमगांव नगर पंचायतों में 3-3 नियुक्तियां हुई हैं।धमतरी नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। कुरूद नगर पालिका में 5 तथा मगरलोड, नगरी, भखारा और आमदी नगर पंचायतों में 3-3 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं।बलौदाबाजार जिले में बलौदाबाजार, भाटापारा और सिमगा नगर पालिकाओं में 5-5 एल्डरमैन नियुक्त हुए हैं। कसडोल, टुंडरा, लवन और रोहांसी नगर पंचायतों में 3-3 जबकि पलारी नगर पंचायत में 2 एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है।
लंबे समय से था आदेश का इंतजार
एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर काफी समय से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा चल रही थी। अब सरकार द्वारा आदेश जारी किए जाने के साथ ही संबंधित नगरीय निकायों में मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इससे नगरीय निकायों के कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
देखिए आदेश की कॉपी







सरगुजा संभाग के इन निकायों में हुई नियुक्ति










