राष्ट्रीय

BJP MLC Candidate List 2026: बिहार-यूपी में भाजपा ने खोले पत्ते, नवल किशोर से केदारनाथ सिंह तक इन चेहरों को टिकट

BJP MLC Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर द‍िया है. इसके साथ ही स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई है. इस लिस्ट में केदारनाथ सिंह को बनारस और पटना से नवल किशोर यादव को टिकट दिया गया है.

उत्तर प्रदेश व‍िधान पर‍िषद क 6 और ब‍िहार की 4 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. इन्‍हीं को लेकर बीजेपी ने अपने उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. आज से नामांकन प्रक्र‍िया शुरू हो रही है. इसी बीच बीजेपी ने आज यानी मंगलवार को ही अपने उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान कर द‍िया है.

भारतीय जनता पार्टी से पहले समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. कुल मिलाकर यह चुनाव भी दिलचस्प होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगले कुछ महीनों के भीतर ही यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 

ब‍िहार में बीजेपी ने कहां से किसे दिया टिकट?

1. पटना शिक्षक से- नवल किशोर यादव
2. कोसी स्नातक से- एनके यादव
3. दरभंगा स्नातक से- सर्वेश कुमार
4. तिरहुत शिक्षक से- नरेंद्र प्रसाद सिंह

ब‍िहार में जेडीयू उम्मीदवारों के नाम

1. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- नीरज कुमार
2. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- अभिषेक झा
3. सारण शिक्षक क्षेत्र- आनंद पुष्कर
4. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- घनश्याम राय

UP विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने इनको द‍िया मौका

1. वाराणसी स्नातक – केदार नाथ सिंह
2. मेरठ स्नातक – दिनेश गोयल
3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक – अशोक कुमार राठौर
4. वाराणसी शिक्षक – डॉ. प्रमोद मिश्रा
5. आगरा शिक्षक – इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
6. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक – ध्रुव त्रिपाठी

Related Articles

Back to top button