छत्तीसगढ़

CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दुर्ग-भिलाई से होगी शुरुआत

 छत्तीसगढ़ :  सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश के शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इस योजना की पहली शुरुआत दुर्ग-भिलाई क्षेत्र से होने की संभावना है। इसके बाद बिलासपुर और रायपुर में भी ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।अधिकारियों के अनुसार, दुर्ग-भिलाई में बस संचालन के लिए जरूरी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं रायपुर में इस सुविधा के लिए अभी डिपो और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े काम पूरे किए जाने बाकी हैं।

दुर्ग-भिलाई में पहले शुरू होगी सेवा

ई-बस सेवा के लिए दुर्ग-भिलाई को प्राथमिकता दी गई है। यहां बसों के संचालन के लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है और जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी तैयार कर ली गई हैं। ऐसे में यहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है।दुर्ग-भिलाई के बाद बिलासपुर और रायपुर को इस योजना के अगले चरण में शामिल किया जा रहा है। इससे शहरों में प्रदूषण कम करने के साथ सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रायपुर में अभी करना होगा इंतजार

रायपुर में ई-बस सेवा शुरू करने के लिए डिपो समेत कई जरूरी सुविधाओं का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। यही वजह है कि राजधानी में सेवा शुरू होने में दुर्ग-भिलाई की तुलना में अधिक समय लग सकता है।अधिकारियों के मुताबिक रायपुर में करीब तीन महीने के भीतर ई-बस सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है। हालांकि इससे पहले दिसंबर 2025 तक सेवा शुरू करने का लक्ष्य बताया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी।अब नई तैयारियों के साथ रायपुर में ई-बस सेवा शुरू करने की दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button