छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट

 CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में जोरदार वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में शाम के समय हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो गया है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मजबूत कम दबाव का क्षेत्र और मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

गरज-चमक और आकाशीय बिजली का भी खतरा

बारिश के साथ कई क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button