एनएमडीसी के श्रमिक वर्ग के 746 उच्च वेतन पेंशन (PoHW) प्रकरण लंबे समय से लंबित, शीघ्र निराकरण की मांग

बचेली, दंतेवाडा, भिलाई
संवाददाता दुर्जन
एनएमडीसी के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत श्रमिक वर्ग के कर्मचारियों से संबंधित पेंशन ऑन हायर वेजेस (PoHW) के लगभग 746 प्रकरण अभी तक लंबित पड़े हुए हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, रायपुर तथा बंजारा हिल्स, हैदराबाद को पुनः पत्र प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद बैलाडीला माइंस, एनएमडीसी के श्रमिक वर्ग के मामलों का निराकरण नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, जानकारी के अनुसार दिनांक 24-05-2026 तक एनएमडीसी के “एक्जीक्यूटिव एवं उससे ऊपर” वर्ग के लगभग 180 प्रकरणों में डिमांड लेटर तथा एक PPO बंजारा हिल्स, हैदराबाद कार्यालय द्वारा जारी किए जा चुके हैं।
यह स्थिति अत्यंत आश्चर्यजनक एवं निराशाजनक है, क्योंकि एनएमडीसी में सभी कर्मचारियों के लिए CPF ट्रस्ट एक ही है, फिर भी श्रमिक वर्ग और अधिकारियों के मामलों में अलग-अलग मापदंड अपनाए जाते प्रतीत हो रहे हैं। इससे संबंधित कर्मचारियों एवं पेंशनर्स में भारी असंतोष व्याप्त है।
पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाए तथा इन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, नई दिल्ली से भी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि श्रमिक वर्ग के PoHW मामलों का निपटारा रायपुर कार्यालय करेगा अथवा बंजारा हिल्स, हैदराबाद कार्यालय, क्योंकि इस संबंध में प्रक्रियात्मक भ्रम की स्थिति बनी हुई प्रतीत होती है।
ज्ञापन में इस विषय को अत्यंत विलंबित बताते हुए अत्यावश्यक श्रेणी में लेने का आग्रह किया गया है।
(L. M. Siddiqui)
महासचिव
एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन
मो.: 9425594216




