छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक नगरी बारसूर आगमन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

दुर्जन सिंह

बाचेली/ (जिलादंतेवाड़ा )बारसूर | माँ सोनदाई की पावन भूमि, ऐतिहासिक नगरी बारसूर नगर आगमन पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोशीला व आत्मीय स्वागत किया | कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं युवा मोर्चा जिंदाबाद के जयघोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन किया | प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बत्तीसा मंदिर में दर्शन किया,पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख – समृद्धि की कामना की तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “एक पेड़
माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया | सभी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है,निश्चित ही उनका मार्गदर्शन संगठन को और मजबूत बनाने की प्रेरणा देगा।इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाढ़ी,जिला मंत्री भुनेश्वर भारद्वाज,भाजपा मंडल अध्यक्ष बारसूर बैसू मंडावी,पूर्व जिला मंत्री जसवीर नेगी,नगर पंचायत अध्यक्ष बारसूर सुभद्रा नेगी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी,जिला महामंत्री द्वय कामो कुंजाम,निखिल नाग,बद्रीनाथ पुजारी,भाजपा मंडल महामंत्री राजेश नाग,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बारसूर सुनील नाग,हेम कुमार पांडेय,मंडल महामंत्री ऋषित राव,राहुल सोनवानी,सुनील अटामी,जनपद सदस्य मुन्ना सरपंच रमेश कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सूरज ठाकुर,शैलेन्द्र सिंह,जिला मंत्री हितेश सिन्हा,गौरव भवानी एवं समस्त भाजपा एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button