छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत अछोला में सुविधा टीम का गठन


पिरामल फाउंडेशन टीम की उपस्थिति में जीपीपीएफटी गठित

महासमुंद। अछोला में पिरामल फाउंडेशन टीम की उपस्थिति में जीपीपीएफटी (ग्राम पंचायत योजना सुविधा टीम) का गठन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के विभिन्न विभागों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपना नाम इस फोरम का हिस्सा बनने के लिए दिया। पिरामल फाउंडेशन टीम ने फोरम की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं सरपंच संतोष कुमार साहू ने आगामी वर्षों में पंचायत के विकास के लिए विचार रखे। जिसमें जीपीपीएफटी फोरम की अहम भूमिका होगी। पंचायत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरपंच द्वारा इसकी मासिक बैठकें तय की गईं। फोरम के सदस्य समुदाय के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह समर्पित दिखाई दिए।






